ज्यादा अनहेल्दी चीजों को खाने से किडनी में गंदगी जमने लगती है, जिसके कारण किडनी सही से काम नहीं कर पाती है। किडनी का मुख्य काम शरीर को डिटॉक्स करना होता है। किडनी शरीर को डिटॉक्स पसीने और मल-मूत्र के जरिए करती है।
किडनी को हेल्दी और डिटॉक्स करने के लिए डाइट में कई चीजों को शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि किडनी डिटॉक्स के लिए क्या खाएं?
किडनी को दुरुस्त रखने के लिए अनानास खाएं। अनानास में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो किडनी की सूजन को कम और डिटॉक्स करता है।
किडनी की गंदगी को साफ करने के लिए संतरे का भी सेवन किया जा सकता है। रोजाना कम से कम 1 संतरे का सेवन करें।
किडनी को हेल्दी बनाने के लिए सेब का सेवन करना चाहिए। सेब में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो किडनी को डिटॉक्स भी करता है।
किडनी डिटॉक्स का सबसे आसान उपाय भरपूर पानी पीना है। रोजाना 3-4 लीटर पानी का सेवन करने से किडनी अपने आप डिटॉक्स होता रहता है।