What to Eat in Winter : इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सर्दियों में क्या खाएं


By Rajneesh Bajpai27, Dec 2022 09:11 PMnaidunia.com

सर्दियों में खाएं सब्जियां

सर्दियों के मौसम में तरह-तरह की सब्जियां बाजारों में आ जाती है। अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आपको मौसमी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। सर्द मौसम में आप पालक, मेथी, सरसों साग, बथुआ का सेवन करें।

तुलसी को शहद के साथ लें

तुलसी का एक पत्ता लें, इसे शहद के साथ चबा लें। आप चाहें तो तुलसी के पत्तों का पानी भी पी सकते हैं।

बाजरे की रोटी खाएं

बाजरे की रोटी शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। साथ ही इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन बी भी पाए जाते हैं।

अदरक का करें सेवन

अदरक की तासीर बेहद गर्म होती है। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी सही रखता है। अदरक की चाय, पानी या काढ़ा आदि भी सकते हैं।

ड्राइफ्रूट्स खाएं

ड्राइ फ्रूट्स गर्म होते हैं, इससे शरीर भी गर्म रहता है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। आप बादाम, किशमिश, मूंगफली, काजू , अंजीर, खजूर, अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं।

लहसुन रखती है गर्म

लहसुन का सेवन करने से सर्दी में आप गर्म रह सकते हैं। लहसुन का सूप, चटनी या अचार भी खा सकते हैं। लहसुन की 1-2 कली सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं। लहसुन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है।

Hiccups Home Remedies: हिचकी बंद करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय