डिहाइड्रेशन रहेगा आपसे कोसों दूर खाएं-पिएं ये चीजें


By Arbaaj13, Apr 2025 04:46 PMnaidunia.com

गर्मियों में अधिकतर लोग डिहाइड्रेशन के शिकार होते हैं। अगर आप बचना चाहते हैं, तो कुछ चीजों का खाते-पीते रहे।

डिहाइड्रेशन की समस्या

व्यक्ति डिहाइड्रेशन का शिकार शरीर में पानी कमी और तेज धूप के कारण होता है। जिन लोगों का काम धूप का होता है उन्हें खूब पानी पीना चाहिए।

सादा पानी पिएं

अक्सर लोग प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, लेकिन उसकी जगह आप ढेर सारा सादा और ताजा पानी पिएं।

तरबूज खाएं

शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए स्वाद के साथ करें। इसके लिए रोजाना तरबूज का सेवन कर सकते हैं।

खीरा खाएं

खीरे में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा सकता है। खीरे का सेवन सलाद के तौर पर करें।

नारियल पानी पिएं

डिहाइड्रेशन से कोसों दूर रहने के लिए आप नारियल पानी भी पी सकते हैं। नारियल पानी पोषक तत्व से भरपूर होता है।

पपीता खाएं

गर्मियों में पपीता जरूर खाना चाहिए। पपीता खाने से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है। साथ ही, पेट भी साफ रहता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सौंफ के साथ चबाएं 1 चीज, खाना सड़ेगा नहीं बल्कि पचेगा