पेट साफ होने में बहुत से लोगों को परेशानी आती है। पेट साफ न होने पर पूरा दिन खराब हो जाता है। आइए जानते हैं कि तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या खाना चाहिए?
पेट साफ करने के लिए आप इन कुछ कारगर घरेलू उपायों का सहारा ले सकते है, जो आपके पेट को कुछ ही मिनट में साफ कर सकता है।
अगर आपका पेट साफ नहीं होता है, तो सुबह उठने के बाद खाली पेट 1 गिलास पानी को हल्का गर्म करके पिएं। गर्म पानी पीने से पेट साफ होता है।
पेट साफ करने के लिए फल भी काफी फायदेमंद होते है। पेट को सुबह तुरंत साफ करने के लिए 1 सेब खाली पेट खाएं।
पेट साफ करने के लिए हींग भी फायदेमंद होता है। अगर हींग और गर्म पानी को एक साथ लें, तो पेट तुरंत साफ हो सकता है।
अजवाइन मसाला पेट के लिए कारगर माना जाता है। इसका पाउडर खाने से पेट बिल्कुल साफ हो सकता है। इसके लिए सुबह अजवाइन पाउडर खाएं।
पेट को तुरंत साफ करने के लिए किसी भी 1 घरेलू उपाय को आजमा सकते है। घरेलू उपाय पेट को तुरंत साफ करने में कारगर होता है।
लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ