मसल्स गेन करने के लिए लोग कई मार्केट में मौजूद तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है, जिसके इसके कारण कई बार नुकसान भी होता है।
आइए जानते हैं कि घर पर रहकर ऐसा क्या खाएं जिससे मसल्स में ग्रोथ नजर आएं। मसल्स को बढ़ाने के लिए आप इन कुछ असरदार फूड्स का सेवन कर सकते है।
मसल्स बढ़ाने के लिए अंकुरित चीजें काफी मददगार होती है। अगर आप तेजी से मसल्स बढ़ाना चाहते है, तो रोजाना सुबह अंकुरित मूंग का सेवन करें।
पनीर आज लोग शौक से खाते है, लेकिन पनीर को आप कच्चे रूप में खाएं, तो मसल्स के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
मूंगफली हाई कैलोरी की मात्रा होती है। मूंगफली खाने से भी शरीर के मसल्स का विकास तेजी से होता है।
मसल्स बढ़ाने की बात हो तो अंडे को नहीं भूला जा सकता है। अंडा मसल्स के लिए रामबाण माना जाता है, लेकिन गर्मी में अंडे का सेवन कम करना चाहिए।
इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिस कारण सोयाबीन का सेवन मसल्स बढ़ाने में मददगार हो सकता है।
इन चीजों का सेवन करने से मसल्स गेन हो सकता है। हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ