बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं?


By Arbaaj15, May 2025 03:11 PMnaidunia.com

बच्चा जब धीरे-धीरे बड़ा होता है, तो उसका शारीरिक विकास होता है। लेकिन कई बच्चों का वजन ठीक तरह से बढ़ नहीं पाता है।

वजन बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं?

अगर आपके बच्चे के शरीर का भी वजन नहीं बढ़ रहा हैं, तो उनको कुछ चीजें खिलानी चाहिए। आइए जानते हैं कि बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं?

रागी की रोटी खिलाएं

बच्चों के शरीर का वजन बढ़ाने के लिए रागी की रोटी खिलानी चाहिए। रागी में कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन होता है।

केला खिलाएं

छोटे बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए उन्हें केला खिलाना चाहिए। बच्चों को केला नाश्ते में खिलाएं। इस फल में हाई कैलोरी फूड है, जो वजन बढ़ाने में मदद करता है।

अंडा खिलाएं

शरीर का वजन हेल्दी तरीके से बढ़ाने के लिए बच्चों की अंडे खिलाने चाहिए। लेकिन अंडे को उबलकर और 1 से ज्यादा न खिलाएं।

काजू खिलाएं

बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए काजू लाभकारी ड्राई फ्रूट है। यह कैलोरी का बहुत अच्छा स्रोत है। इसके अलावा काजू में प्रोटीन भी होता है।

दालें खिलाएं

इन चीजों के अलावा बच्चों की डाइट में दालें भी शामिल करें। दालों में भरपूर पोषक तत्व होते हैं, जो वजन बढ़ाने के साथ ही शारीरिक विकास में मददगार साबित होंगे।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शरपुंखा जड़ी-बूटी है इन 5 समस्याओं का हल