आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं, जो कि चेहरे को खराब कर देती है।
आमतौर पर उन लोगों के चेहरे पर भी पिंपल्स निकल आते है, जो रोजाना स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते है।
अगर आपकी डाइट सही नहीं है, तो भी चेहरे पर पिंपल्स निकल सकते है। आइए जानते है कि डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।
दही शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, जो पिंपल्स को दूर कर सकता है।
नींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर रोजाना नींबू का सेवन किया जाए, तो पिंपल्स से निजात पाया जा सकता है।
चुकंदर त्वचा के लिए लाभकारी होता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटामिन और पोटेशियम पाया जाता है। चुकंदर के सेवन से पिंपल्स से निजात पाया जा सकता है।
अनार शरीर के लिए खजाना माना जाता है। अनार को रोज खाने से स्किन ग्लो करने के साथ ही पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सकता है।
सभी लोगों की स्किन अलग- अलग होती है, इसलिए अधिक जानकारी के लिए आपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।