हिंदू धर्म में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करने का विधान है। आइए जानते हैं कि धन प्राप्ति के लिए कन्याओं को क्या दें-
धन प्राप्ति के लिए कन्याओं को दक्षिणा के रूप में धन देना चाहिए। ऐसा करने से धन से संबंधित लाभ होता है और पैसों की तंगी दूर होती है।
कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को मिठाई और फल देना चाहिए। ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होती है और अपनी कृपा बनाए रखती है।
कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को लाल रंग की चुनरी देना शुभ होता है और ऐसा करने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
कन्या पूजन के दौरान श्रृंगार का सामान जैसे, बिंदी, चूड़ी,हेयर पिन आदि चीजें दे सकते हैं। ऐसा करने से माता रानी मनोकामना पूर्ण करती है।
कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को नए वस्त्र देना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धन प्राप्ति के लिए कन्याओं को ये दें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM