कष्‍टों से मिलेगा छुटकारा, घर की दक्षिण दिशा में रखें ये 3 चीजें


By Sahil27, May 2024 08:00 PMnaidunia.com

दक्षिण दिशा

वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इस दिशा में केवल शुभ चीजों को रखने की सलाह दी जाती है।

रखें 3 शुभ चीजें

आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए घर की दक्षिण दिशा को साफ रखें। इसके साथ ही, 3 शुभ चीजों को इस दिशा में रख लें।

झाड़ू को दक्षिण दिशा में रखें

शास्त्रों में बताया गया है कि झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इस वजह से झाड़ू को दक्षिण दिशा में छिपाकर रखना चाहिए।

मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी

झाड़ू को दक्षिण दिशा में रखने से धन की देवी प्रसन्न होंगी। इतना ही नहीं, मां लक्ष्मी की कृपा से आपको धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

फिनिक्स चिड़िया की तस्वीर

घर के लिविंग रूम की दक्षिण दिशा में फिनिक्स चिड़िया की तस्वीर लगाएं। ऐसा करने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहेगी।

बेडरूम का सिरहाना

वास्तु शास्त्र में बेड के सिरहाने की सही दिशा का खास महत्व माना जाता है। बेड का सिरहाना दक्षिण दिशा की तरफ करके रखें।

घर में बनी रहेगी बरकत

बेडरूम में बेड का सिरहाना सही दिशा में रखने से घर में बरकत बनी रहेगी। इसके अलावा, आर्थिक मामलों में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। नईदुनिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

घर की दक्षिण दिशा में कुछ चीजों को रखना शुभ माना जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

4 दिन बाद करोड़पति बनेंगे अब राशि वाले, सूर्य और बुध करेंगे कमाल