ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि नहाने के पानी में कुछ शुभ चीजों को मिलाने का खास महत्व होता है। ऐसा करने से भाग्योदय भी हो सकता है।
नहाने के पानी में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर नहाएं। ऐसा रोजाना करने से स्वास्थ्य बेहतर होता है और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
अगर आप नहाने के पानी में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर नहाएंगे तो उम्र लंबी हो सकती है। बशर्ते ऐसा नियमित तौर पर करना पड़ेगा।
नहाने के पानी में नमक डालकर नहाना भी फायदेमंद माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इससे व्यक्ति के ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ता है।
कुछ लोग हमेशा नजर दोष से परेशान रहते हैं। अगर इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना पानी में नमक मिलाकर स्नान करें।
आयुर्वेद में हल्दी को बेहतरीन औषधि माना जाता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में इससे जुड़े कई टोटके बताए गए हैं। नहाने के पानी में हल्दी मिलाना भी फलदायी होता है।
नहाने के पानी में हल्दी मिलाकर नहाएंगे तो भाग्य का साथ मिलेगा। किस्मत चमकने से आपके सभी बिगड़े काम भी खुद पूरे होने लगेंगे।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि नहाने के पानी में क्या मिलाने से भाग्य का साथ मिलता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ