सूर्य देव को जल देते समय मिलाएं ये चीजें, मिलेंगे दोगुने लाभ


By Amrendra Kumar Yadav05, Jul 2024 06:17 AMnaidunia.com

सूर्य देव को अर्घ्य देना

सूर्य देव को अर्घ्य देना बहुत लाभकारी होता है। इससे स्वास्थ्य को भी बहुत लाभ मिलते हैं। रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य देने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

मान-सम्मान में होती है वृद्धि

सूर्य देव को जल अर्पित करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसके साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

जल में ये चीजें करें अर्पित

सूर्य देव को जल देते समय कुछ चीजों को मिलाना शुभ माना जाता है। ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको मिलाकर जल अर्पित करने से बहुत लाभ मिलते हैं।

गुलाब का फूल

सूर्य देव को जल देते समय जल में गुलाब का फूल या इसकी पंखुड़ियों को मिलाना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

अक्षत मिलाकर करें अर्पित

जल में अक्षत मिलाकर भी सूर्य देव को अर्पित कर सकते हैं। अक्षत मिलाकर जल अर्पित करने से घर में सुख-शांति आती है।

टूटे हुए चावल न करें प्रयोग

जल में अक्षत मिलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह टूटे हुए न हों। ऐसा करने से पूर्ण फल नहीं मिलता है।

मिश्री मिलाकर जल अर्पित करें

सूर्य देव को जल अर्पित करते समय इसमें मिश्री मिला सकते हैं। मिश्री मिलाकर जल अर्पित करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।

रोली और चंदन मिलाकर जल अर्पित करें

जल अर्पित करते समय इसमें रोली और चंदन भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

सूर्य देव को जल अर्पित करते समय इन चीजों को मिलाना चाहिए। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

मां लक्ष्मी को पान का पत्ता कैसे चढ़ाएं?