एकादशी व्रत में भगवान को क्या भोग लगाएं?


By Shivansh Shekhar21, Mar 2024 12:30 PMnaidunia.com

एकादशी का महत्व

हिंदू धर्म में एकादशी का महत्व काफी ज्यादा होता है। इस दिन विधिवत जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

हर एकादशी का अलग महत्व

हरेक महीने की एकादशी का एक अपना अलग ही महत्व होता है। साथ ही इस पुनीत व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा से सुखमय जीवन बीतता है।

प्रिय चीजों का भोग

जगत के पालनहार प्रभु नारायण की कृपा पाने के लिए एकादशी के दिन उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। इससे 100 गुणा अधिक फल मिलता है।

कल था एकादशी

कल रंगभरी एकादशी का व्रत मनाया गया है। यदि आपने भी इस व्रत को किया है तो कृपा पाने के माता पार्वती और शिव जी को विधिवत पूजें।

केले का भोग

एकादशी के दिन आप भगवान विष्णु को फल में केले का भोग लगा सकते हैं, क्योंकि केले के पत्तों का विष्णु जी की पूजा में अधिकतर प्रयोग किया जाता है।

तुलसी का भोग

इस दिन श्री हरि को सिर्फ एक तुलसी के पत्ते का भोग लगाने से शुभ फल मिलेंगे। ऐसा करने से वो तुरंत खुश हो जाएंगे। ध्यान रहे कि एकादशी, पूर्णिमा और रविवार को तुलसी न टूटे।

इन चीजों का भोग

वहीं आप नारायण को मेवा, रवड़ी, मिश्री जैसी चीजों को फलाहार हों उनका भोग लगा सकते हैं। यह काफी शुभ और फलदाई माना गया है।

डिसक्लेमर

डिसक्लेमर इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सपने में जलता हुआ दिया देखने का क्या मतलब है?