हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का महत्व काफी ज्यादा होता है। इसकी पूजा कई नियमों के साथ की जाती है। वहीं इससे जुड़े उपाय भी बताए गए हैं।
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इसके कुछ उपायों को करने से भगवान विष्णु और लक्ष्मी दोनों की एक साथ कृपा बरसती है। आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं।
रविवार के दिन तुलसी को पानी देना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन पानी की जगह दूध और घी चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है। घर की दक्षिण पूर्व में लगाना बेहद शुभ माना गया है।
यदि व्यापार में लगातार लाभ चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करें। तुलसी को मिठाई का भोग लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है।
एक लोटा लें उसके बाद इसमें जल भरें। फिर तुलसी की 4 या 5 पत्तियां डाल दें। इसके बाद इसे एक पूरे दिन यानी 24 घंटे के लिए रख दें।
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि यदि कन्या की शादी समय पर नहीं हो पा रही है तो तुलसी को नियमित रूप से जल दें। जल चढ़ाने से जल्द ही मनोकामना पूर्ण होगी।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।