वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है और दिशाओं को ध्यान में रखकर काम करने से सफलता मिलती है। आइए जानते हैं कि पश्चिम की ओर मुंह करके पढ़ाई करें तो क्या होगा-
वास्तु के अनुसार, पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके पढ़ाई करने से बुद्धि का विकास होता है और इससे जीवन में सफलता मिलती है।
वैसे तो पढ़ाई के लिए पूर्व दिशा अच्छी मानी जाती है, लेकिन पूर्व दिशा की ओर पढ़ाई न हो पाए,तो उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पढ़ाई कर सकते हैं।
इस दिशा की ओर पढ़ाई करने से जीवन में सफलता मिलती है और नई ऊंचाइयों को भी छूते हैं। साथ ही,जीवन में आगे भी बढ़ते हैं।
पश्चिम दिशा की ओर पढ़ाई करने से जीवन में तरक्की मिलती है और कई शुभ परिणाम भी हासिल होते हैं।
इस दिशा की ओर पढ़ने से सकारात्मकता बनी रहती है और इससे विचारों में विकास भी होता है। साथ ही, पढ़ाई में मन लगा रहता है।
इस दिशा की ओर पढ़ने से बच्चों को किसी प्रकार का तनाव नहीं होता है और मानसिक शांति भी मिलती है।
इन कारणों से पश्चिम दिशा की ओर पढ़ाई करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM