सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी काम को करने की मनाही होती है, जिससे जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन कौन-से काम नहीं करने चाहिए-
बुधवार के दिन गलती से भी किसी दूसरे इंसान के साथ पैसों का लेनदेन नहीं करना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
बुधवार के दिन किसी इंसान के साथ कड़वा नहीं बोलना चाहिए। इस दिन वाणी में मधुरता बनाए रखना चाहिए और इसे आपसी प्रेम भी बना रहता है।
बुधवार के दिन किसी इंसान का अपमान नहीं करना चाहिए। खासकर किन्नर और महिलाओं का अपमान करने से बचना चाहिए।
बुधवार के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है और सारे काम भी खराब होते हैं। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
बुधवार के दिन लोगों को नए कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
बुधवार के दिन दूध से बनी चीजों को नहीं खाना चाहिए और पान भी नही खाना चाहिए। इस दिन इन चीजों को खरीदने से भी बचना चाहिए।
बुधवार के दिन इन काम को नहीं करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM