भगवान कुबेर को धन का देवता कहा जाता हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस पर भी कुबेर भगवाव की कृपा हो जाए वह इंसान निर्धन से धनवान हो जाता है। अगर धन के देवता किसी से नाराज हो जाते हैं, तो वह उस इंसान को कंगाल कर देते हैं। आइए जानते हैं कि किन वजह से भगवान कुबेर नाराज हो सकते हैं-
शीशा टूटना एक अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसा अगर बार-बार होता है, तो जीवन में कोई संकट आने वाला है।
अगर घर की दीवार या कोनों में जाले लगे है, तो भगवान कुबेर आपसे नाराज है। इसलिए घर में कभी जाले न लगने दें।
पूजा करते समय अचानक दीपक बुझ जाए तो यह अशुभ संकेत है। इससे देवी-देवताओं के नाराज होने का संकेत मिलता है।
घर के पास बिल्ली के रोने आवाज सुनाई दे, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। इससे जीवन में परेशानी आने का संकेत मिलता है। बिल्ली का रास्ता काटना भी अशुभ होता है।
अगर घर में पैसों की तंगी बढ़ जाए या जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च होने लगे, तो समझ लें कि कुबेर देवता आपसे नाराज है। इंसान चाहकर भी धन को रोक नहीं सकता।
अगर कोई इंसान किसी प्रकार का गलत काम करता है या दूसरों के घर में चोरी करते हैं, तो कुबेर देवता उनसे नाराज होते हैं। उनकी धन से जुड़ी बरकत रुक जाती है।
ऐसे भगवान कुबेर के नाराज होने से धन की कमी हो सकती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM