हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, वहां पर धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
शास्त्रों में बताया गया है कि धन की देवी सभी के घर में एक निश्चित समय पर आगमन करती हैं। आज बात इस शुभ समय को लेकर कर रहे हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, धन की देवी मां लक्ष्मी शाम के समय घर में दस्तक देती हैं। इस समय कुछ बातों का ध्यान व्यक्ति को रखना चाहिए।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि मां लक्ष्मी शाम के समय 7 से लेकर 9 बजे के बीच लोगों के घर में आगमन करती हैं।
शाम के समय घर के दरवाजों को खुला रखना चाहिए। दरअसल, बंद दरवाजों को देखकर धन की देवी वापिस लौट जाती हैं।
घर के मंदिर या मुख्य द्वार पर आप घी का दीपक भी जला सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके ऊपर कृपा बरसा सकती है।
मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो घर में गंदगी बिल्कुल भी न रहने दें। दरअसल, धन की देवी को गंदगी बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी भी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
मां लक्ष्मी शाम के समय घर में आगमन करती हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ