हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। छठी मैया का व्रत करने से जीवन की सारी मनोकामना पूर्ण होती है और उनकी कृपा प्रापत होती है। आइए जानते हैं कि छठ पूजा का नहाए खाए कब है-
छठ पूजा का पर्व चार दिनों का होता है, जिसमें पहला दिन नहाए खाए का होता है। इस दिन से व्रत शुरू होता है।
इस बार नहाए खाए 5 नवंबर 2024 यानी मंगलवार को है। इस दिन छठ पूजा के व्रत की शुरुआत होती है।
इस दिन नहाकर शुद्ध होकर खास व्यंजन बनाते हैं, जिसमें चावल, दाल, कद्दू की सब्जी और गुड़ शामिल होते हैं।
नहाए खाए के दिन व्रती अपने घर की साफ-सफाई करते हैं और पवित्रता का विशेष ध्यान दिया जाता है।
इस दिन व्रत रखने वाले दिन में एक बार ही खाना खाते हैं और इसके बाद छठी मैया के लिए प्रसाद बनाया जाता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
छठ पूजा का नहाए खाए 5 नवंबर 2024 को है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM