दही खाने का सही समय कौन सा है?


By Arbaaj20, Oct 2024 12:32 PMnaidunia.com

दही का सेवन पेट के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन जब इसको गलत समय पर खाते है, तो नुकसान होने का खतरा रहता है।

दही की तासीर

इसकी तासीर काफी ठंडी होती है इसलिए गलत समय पर खाने से परहेज करना चाहिए वरना शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।

कब खाएं दही?

दही का सेवन कोई सुबह, लंच या फिर रात को करता है। लेकिन इसको खाने से सबसे सही समय लंच का माना जाता है।

लंच में खाएं दही

सेहत को दुरुस्त रखना है, तो दही का सेवन लंच के भोजन के साथ करें। ऐसा करने से शरीर को कई फायदे भी मिल सकते हैं।

पाचन रहेगा ठीक

अगर आप दोपहर में दही का सेवन करते है, तो पेट खराब नहीं होता है, क्योंकि इसका सेवन पेट को ठंडा रखता है।

आंत स्वास्थ्य बेहतर

दोपहर में दही का सेवन करने से आंतों को भी फायदा मिलता है। दरअसल, इसमें प्रोबायोटिक्स पाया जाता है।

रात को न खाएं

दही का सेवन रात को खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इस समय दही खाने से कफ की समस्या हो सकती है।

दही का सेवन लंच में करना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेठे का जूस पीने के क्या फायदे हैं?