असल जिंदगी में ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी मोहब्बतें बॉर्डर पार कर चुकी हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसी कुछ फिल्मों के बारे में जिसमें सरहद पार इश्क का परवान चढ़ा।
जी 5 पर उपलब्ध गदर: एक प्रेम कथा सनी देओल और अमीषा पटेल की एक एक्शन ड्रामा फिल्म हैं। मूवी में सनी देओल अपनी बीवी सकीना को लेने पाकिस्तान जाते है।
मिशन मजनू नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक स्पाई थ्रिलर फिल्म थी। शांतनु बागची द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिर तक अपने प्यार को अकेला नहीं छोड़ता है।
प्राइम वीडियो पर मौजूद एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। मूवी में आलिया ने एक जासूस का किरदार निभाया है जिसे पाकिस्तान के जनरल के बेटे से इश्क हो जाता है। हालांकि आलिया देश और प्यार में देश को चुनती है।
प्राइम वीडियो पर मौजूद वीर जारा एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म हैं। मूवी में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी अहम किरदार में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 26 करोड़ में बनी वीरा बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
जियो सिनेमा पर फ्री में उपलब्ध हैप्पी भाग जाएगी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैं। मूवी में डायना पेंटी, अभय देओल, जिमी शेरगिल, अली फजल अहम किरदार है।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद शिद्दत एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। मूवी में विक्की कौशल का किरदार राधिका मदन के लिए 7 समंदर पार करके यूके जा रहा होता है। मूवी का क्लाइमैक्स आपको हिलाकर रख देगा।
गदर 2 एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही यह फिल्म भी गदर के पहले पार्ट से संबंधित होगी।