हिंदू धर्म में कई पौधों को पूजनीय माना गया है, तुलसी का पौधा उन्हीं में से एक है। तुलसी का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है।
तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है, इसकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
भक्तगण तुलसी की पूजा करते हैं रोजाना जल अर्पित करते हैं, ऐसा रोजाना करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
हालांकि तुलसी से जुड़े कुछ नियम भी हैं, जिनका ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो पूरे परिणाम नहीं मिल पाते हैं। ऐसे कुछ नियमों की बात करेंगे।
रविवार के दिन तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए और न ही जल अर्पित करना चाहिए, ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
वहीं एकादशी के दिन भी तुलसी के पौधे को स्पर्श नहीं करना चाहिए, इस दिन तुलसी जी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत का पालन करती हैं।
वहीं शाम के समय भी तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए, ऐसा करने से तुलसी माता रुष्ट होती हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
तुलसी के पौधे से जुड़े इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com