डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक खतरनाक समस्या है। डायबिटीज में खानपान का ध्यान रखा जाता है। यह एक लाइलाज समस्या है। इसको केवल कंट्रोल किया जा सकता है।
नीम का पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिस कारण डायबिटीज की समस्या में रामबाण माना जाता है। आइए जानते हैं कि नीम के पत्ते को कब खाना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो रोजाना सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों को खाना चाहिए। ऐसा करने से डायबिटीज कंट्रोल होता है।
डायबिटीज के मरीजों को नीम के पत्ते खाली पेट 2-4 खाने चाहिए। ताजे पत्तों को तोड़ें और पानी से धोकर खाएं ताकि गंदगी पत्ते पर न रहें।
नीम के पत्तों को खाने के बाद कम से कम 1 गिलास पानी का सेवन कर लें। दरअसल, नीम के पत्ते काफी कड़वे होते है।
अगर रोजाना आप खाली पेट नीम के पत्तों का सेवन करते है, तो डायबिटीज का लेवल नहीं बढ़ेगा। पत्तों के साथ ही खानपान का भी ख्याल रखें।
नीम के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ