घर में भगवान की पूजा कब नहीं करनी चाहिए?


By Ram Janam Chauhan28, Apr 2025 12:11 PMnaidunia.com

हिन्दू धर्म में पूजा को विशेष और शुभ माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमें कब पूजा करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं, इस लेख में विस्तार से-

बिना नहाए पूजा ना करें

कभी भी बिना नहाए पूजा नहीं करें, क्योंकि इस समय हमारा शरीर शुद्ध नहीं होता और ऐसे में पूजा करने से देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।

सूर्यास्त के बाद पूजा ना करें

शाम होने या सूर्यास्त होने के बाद हमें कभी भी पूजा नहीं करनी चाहिए। रात के समय पूजा करना सही नहीं माना जाता है।

मृत्यु के बाद पूजा ना करें

अगर घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो ऐसे में शुद्धि संस्कार तक हमें किसी देवी-देवता की पूजा करने से बचना चाहिए।

गंदे कपड़े पहनकर पूजा ना करें

कई लोग कपड़ों पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में वे गंदे कपड़े धारण कर पूजा कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए।

दोपहर के समय पूजा ना करें

पूजा सुबह के समय करना सही माना जाता है। हमें दोपहर के समय 12 बजे से 3 बजे तक पूजा करने से बचना चाहिए।

कब करें पूजा?

हिन्दू धर्म के अनुसार, सुबह के समय स्नान कर, साफ वस्त्र धारण कर, देवी-देवता की मूर्ति के यहां पूजा करना और दीपक जलाना सही माना जाता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

मन में बुरे विचार आने के क्या कारण हैं?