हिंदू धर्म में वास्तु धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं के अलावा सामान खरीदने के लिए शुभ दिनों के बारे में भी बताया गया है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार हर सामान खरीदने का एक शुभ दिन होता है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी शुभ दिन ही खरीदना चाहिए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन इलेक्ट्रॉनिक सामानों को खरीदने के लिए दिन शुभ माना जाता है।
अगर आप वास्तु के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक सामान को खरीदना चाहते है, तो गुरुवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामानों को खरीदें।
गुरुवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान इसलिए खरीदना चाहिए, क्योंकि गुरुवार का संबंध देव गुरु बृहस्पति से माना है।
गुरुवार को बृहस्पति ग्रह का शासन है, इसलिए अगर गुरुवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान को खरीदते है, तो उसे भाग्यशाली माना जाता है।
अगर आप किसी कारण गुरुवार को सामान नहीं ले पा रहे है, तो शनिवार को खरीद लें। ये दिन भी वास्तु के अनुसार ठीक माना जाता है।
गुरुवार और शनिवार को छोड़कर अन्य दिनों में इलेक्ट्रॉनिक सामानों को खरीदने से परहेज करना चाहिए।