इस साल शनि जयंती 27 मई मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन शनि देव के लिए विशेष दीपक जलाया जाता है। आइए जानते हैं कि शनि जयंती पर कब दीपक जलाएं-
शनि जयंती और शनिवार के दिन प्रदोष काल में दीपक जलाना अच्छा होता है। शनि जयंती के दिन सूर्यास्त होने के बाद ही दीपक जलाएं।
अगर किसी कारणवश शाम के समय दीपक नहीं जला पाते हैं, तो शनि जयंती के दिन सुबह शनि मंदिर में जाकर दीपक जलाएं।
शनि जयंती के दिन अगर शनि मंदिर नहीं जा पा रहे हैं तो इस दिन शमी के पौधे के पास दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है।
शनि जयंती के दिन सरसों या तिल के तेल का दीपक जला सकते हैं, खासकर शनि मंदिर में सरसों के तेल का ही दीपक जलाना चाहिए।
शनि जयंती के दिन पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है।
शनि जयंती के दिन दीपक जलाते समय शनि देव का ध्यान करें। ऐसा करने से शनिदेव अपने भक्तों की सारी समस्याओं को दूर करते हैं।
शनि जयंती पर दीपक सूर्यास्त के बाद जलाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM