नींबू पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जिससे यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।
नींबू पानी हर किसी के लिए फायदेमंद हो यह जरूरी नहीं है। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे, कि किन लोगों को खाली पेट नींबू पानी नहीं पीना चाहिए।
नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जिससे एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। अगर आपको पेट में जलन, गैस, अल्सर या एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, तो नींबू पानी से बचें।
सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से लिवर पर काफी असर पड़ता है। यह लीवर को डैमेज कर सकता है। बेशक यह एक अच्छी आदत है, लेकिन हर किसी के लिए यह फायदेमंद नहीं है।
अगर आपके दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या है, तो आपको नींबू पानी पीने से परहेज करना चाहिए। इससे दांतों में झनझनाहट और सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।
अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है, तो आपको नींबू पानी पीने से परहेज करना चाहिए। ज्यादा नींबू पानी पीने से कमजोरी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
नींबू ठंडा होता है और अगर आपको सर्दी-जुकाम या गले में खराश है, तो इससे यह समस्या बढ़ सकती है। खासतौर पर ठंडे पानी में नींबू मिलाकर न पिएं।
इन समस्याओं में नींबू पानी नहीं पीना चाहिए। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ