मान्यताओं के अनुसार, शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। ऐसे में अगर आपके जीवन में शनि की साढ़े साती चल रही है, तो शनि बीज मंत्र का जाप करना लाभदायक हो सकता है।
अगर आपके जीवन में शनि दोष है या मेहनत करने के बावजूद असफलता मिल रही है, तो शनि बीज मंत्र का जाप करना लाभदायक हो सकता है।
शनि बीज मंत्र शनि देवता को समर्पित है। साथ ही, यह शनि देव को पसन्न करने के लिए शक्तिशाली मंत्रों में एक है। ऐसे में इसे जाप करने से नकारात्मक शक्तियां दूर हो सकती हैं।
अगर आप रोजाना ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे आपको शुभ फल प्राप्त हो सकता है।
शनि बीज मंत्र का जाप शनिवार के दिन करना शुभ माना जाता है। इस दिन जाप करने से आपको प्रभाव जल्दी दिख सकता है।
शनि बीज मंत्र का जाप करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, शनि देव की मूर्ति के यहां दीपक जलाएं, सरसों और तिल चढ़ाएं और शनि बीज मंत्र का जाप करे।
शनि बीज मंत्र का जाप 108 बार करना शुभ माना जाता है। इससे शनि देव की कृपा आपको प्राप्त हो सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com