सुबह के समय ज्यादातर सभी ब्रश करते हैं, लेकिन खाना खाने के बाद ब्रश करना भी जरूरी माना जाता है। इससे दांतों में अटका हुआ खाना बाहर निकल जाता है।
खाना खाने के तुरंत बाद ब्रश करते हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। भोजन करने के कुछ समय बाद तक नहाना या ब्रश करना सही नहीं माना जाता है।
शाम के समय खाना खाने के करीब 30 मिनट बाद आप ब्रश कर सकते हैं। ऐसा करने से रात बार दांतों के अंदर खाना नहीं फंसा रहेगा और कैविटी का खतरा भी नहीं रहेगा।
खाना खाने के बाद आप पानी से कुल्ला जरूर कर सकते हैं। ऐसा करने से भी मुंह की काफी हद तक सफाई होती है।
ब्रश करने या कुल्ला करने से दांतों की सफाई होती है। इतना ही नहीं, दांतों पर जमा होने वाली पीली परत को भी जमने से रोका जा सकता है।
दिन में 2 बार ब्रश करेंगे तो आपका कैविटी से बचाव होगा। इसके लिए बस आपको नियमित तौर पर ब्रश करने की जरूरत होगी।
खाना खाने के बाद ब्रश करने से दांत मजबूत रहते हैं। कैविटी का खतरा कम होने से दांतों को नुकसान नहीं पहुंचता है।
दांतों से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर डेंटिस्ट से संपर्क करें। इस विषय से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए भी आप एक्सपर्ट्स से संपर्क कर सकते हैं।
यहां हमने जाना कि खाना खाने के कितनी देर बार ब्रश करनी चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ