हिंदू धर्म में श्रीराम दरबार का अत्यधिक महत्व है। यह मूर्ति घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है।
श्रीराम दरबार में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी होते हैं। घर में राबदरबार लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है। इसलिए राम दरबार की मूर्ति लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
वास्तु के नियमों के मुताबिक, श्रीराम दरबार की मूर्ति लगाने के लिए पूर्व दिशा सबसे उपयुक्त मानी गई है। सही दिशा में मूर्ति लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।
श्रीराम दरबार की पूजा विधि-विधान से करने पर वास्तु दोष दूर होता है। इसके साथ ही जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।
श्रीराम दरबार की पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद श्रीराम दरबार को गंगाजल से साफ करें।
श्रीराम दरबार की पूजा करते समय वस्त्र अर्पित करें और रोली से तिलक करें। इसके बाद फूल और अक्षत अर्पित करें।
श्रीराम दरबार की विधि-विधान से पूजा करें और मिठाई अर्पित करें। इसके बाद में आरती करें और पूजा के बाद में प्रसाद वितरित करें।
श्रीराम दरबार की मूर्ति पूर्व दिशा में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com