वास्तु के अनुसार कैलेण्डर किन जगहों पर लगाना चाहिए?


By Ayushi Singh03, Oct 2024 05:42 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कैलेंडर का विशेष महत्व है, क्योंकि इसमें व्रत, त्योहार और लगन आदि के बारे में लिखा होता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार कैलेंडर किन जगहों पर लगाना चाहिए-

किस दिशा में लगाएं?

कैलेण्डर को उत्तर और पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है और उत्तर दिशा भगवान कुबेर की मानी जाती है।

न लगाएं इस दिशा

कभी-भी कैलेण्डर को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इसका असर घर के मुखिया के सेहत पर पड़ता है।

कमरों में लगाएं

कैलेंडर को बच्चों के कमरों, बेडरुम और बुजुर्गों के कमरों में लगाना चाहिए। इससे अध्यात्म के प्रति ज्ञान बढ़ता है।

करें सफाई

कभी-भी कैलेण्डर लगाने से पहले  उस दीवार की सफाई कर लेनी चाहिए। इसे शुभ मुहूर्त देखकर ही लगाना चाहिए।

पुराने कैलेंडर को हटा दें

गलती से भी पुराने कैलेण्डर के ऊपर नए कैलेण्डर को नहीं लगाना चाहिए। इसका असर परिवार के लोगों पर पड़ता है।

न लगाएं मुख्य द्वार पर

वास्तु के अनुसार कैलेंडर को मुख्य द्वार पर नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

वास्तु के अनुसार कैलेण्डर इन जगहों पर लगाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

किचन में 4 काम करने से धन होता है खत्म