कलावे की बाती का दीपक घर में कहां जलाएं?


By Ayushi Singh18, Mar 2025 12:12 PMnaidunia.com

कलावे की बाती का दीपक, जिसे गोल बाती का दीपक भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि कलावे की बाती का दीपक घर में कहां जलाएं-

तुलसी के पौधे के पास

कलावे की बाती का दीपक तुलसी पौधे के पास जलाना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती  है।

पूजा घर में जलाएं

कलावे की बाती का दीपक पूजा करते समय जलाएं। ऐसा करने से देवी-देवता की कृपा बनी रहती है और सुख-शांति का वास होता है।

मुख्य द्वार पर जलाएं

घर के मुख्य द्वार पर कलावे की बत्ती का दीपक जलाना चाहिए।  ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है।

हनुमान जी के सामने जलाएं

कलावे की बाती का दीपक हनुमान जी के सामने जलाना शुभ माना जाता है और इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है।

दीपक की बची हुई बाती

दीपक की बची हुई बाती को किसी नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए या किसी साफ-सुथरी जमीन में दबा देना चाहिए।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

कलावे की बाती का दीपक घर में इन जगहों पर जलाएं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर के सामने पपीता का पेड़ लगाने से क्या होता है?