हिंदू धर्म में कपूर का विशेष महत्व है और इसका उपयोग पूजा-पाठ में किया जाता है। आइए जानते हैं कि घर में कपूर कहां रखने से होता है धन लाभ-
अगर जीवन में धन लाभ पाना चाहते हैं तो कपूर को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। ऐसा करने से बरकत होती है।
माना जाता है कि कपूर के साथ इलायची रखने से धन लाभ के योग बनते हैं और इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
कपूर को घर के मुख्य द्वार पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे जीवन में धन से संबंधित लाभ होता है।
कपूर को बेडरूम में रखने से मानसिक शांति मिलती है और इससे सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही,सकारात्मक वातावरण बना रहता है।
रसोई में कपूर रखने से अन्न धन की कमी नहीं होती है और इससे वास्तुदोष से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही, पैसों की तंगी दूर होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और इससे परिवार में सुख-शांति का वास भी बना रहता है।
इन जगहों पर कपूर रखने से धन लाभ होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM