वास्तु के अनुसार, सोना और धन रखना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते है घर में किस स्थान पर धन और सोना रखने से तरक्की होती है?
वास्तु में भी सही दिशा में चीजें रखने से व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम मिलते है। अगर कोई भी चीज सही दिशा में रखी जाए तो घर में सुख-समृद्धि भी आती है।
वास्तु के अनुसार, घर में आप जिस कमरे में लॉकर रखते है उस कमरे की दीवार और फर्श हमेशा पीले रंग में होनी चाहिए। मान्यता हैं कि ऐसा करने से भगवान कुबेर की कृपा बनी रहती है।
धन और गोल्ड ज्वेलरी रखने के लिए अलमारी या लॉकर को ऐसी दिशा में रखें जिसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलता हो। इन वस्तुओं को रखने के लिए उत्तर की दिशा शुभ मानी जाती है।
सोने के आभूषणों को दक्षिण-पश्चिम हिस्से में रखने से सोने में बढ़ोतरी होती है। वास्तु शास्त्र का ज्ञान रखने वाले भी इस दिशा को सोना रखने के लिए अच्छा बताते हैं।
वास्तु के अनुसार, धन और सोना उत्तर-पश्चिम कोने में रखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से धन आगमन की गति धीमी पड़ सकती है।
उत्तर की दिशा में भगवान कुबेर वास करते है और यह कोना माता लक्ष्मी को भी प्रिय होता है। ऐसे में अगर आप इस दिशा में धन और सोना रखते है तो अवश्य ही आपको लाभ मिलेगा।
सोने का खोना और गिरा हुआ मिलना दोनों ही अशुभ स्थिति मानी जाती है। सोना गिरा हुआ मिलना आपके खर्च बढ़ा सकता है। वहीं सोने को खोना बेहद अशुभ माना जाता है।
अगर आपको धन और सोने रखने की दिशा से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com