वास्तु शास्त्र में चांदी के सिक्कों को पवित्र माना जाता है। यही कारण है कि घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए चांदी के सिक्के रखने की सलाह दी जाती है।
घर की तिजोरी में चांदी के सिक्के रखने चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से पैसों की किल्लत से छुटकारा मिलता है।
घर के मंदिर में चांदी के सिक्कों को रखना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है।
चांदी के सिक्के रखने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा भी शुभ होती है। इस दिशा में चांदी का सिक्का रखना भी शुभ माना जाता है।
चांदी का सिक्का सही जगह पर रखेंगे तो पैसों में बरकत होगी। इतना ही नहीं, आर्थिक नुकसान का खतरा कम हो जाता है।
घर में धन और शांति लाना चाहते हैं तो मां लक्ष्मी की आराधना करना शुरू कर दें। हालांकि, घर में चांदी का सिक्का रखने से भी धन की देवी प्रसन्न होती हैं।
चांदी को सुख-शांति और धन का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी ऐसा करने वालों के घर पर रहता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।