वास्तु के अनुसार घर में पान का पौधा कहां रखें?


By Ayushi Singh20, Feb 2025 01:12 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में पान के पत्ते का विशेष महत्व है और इसे हर पूजा-पाठ में प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में पान का पौधा कहां रखें-

पूर्व या उत्तर दिशा

वास्तु के अनुसार, घर में पान का पौधा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इसे इस दिशा की ओर लगाना शुभ माना जाता है।

प्राप्त होती है कृपा

पान के पौधे को घर में लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और इसे लक्ष्मी जी से जोड़ा भी जाता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु के अनुसार, घर में पान के पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे वातावरण भी शुद्ध होता है।

होता है धन लाभ

घर में पान के पौधे को लगाने से जीवन में धन लाभ होता है और इससे सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही, बरकत भी बनी रहती है।

मिलती है मानसिक शांति

कहा जाता है कि घर के अंदर इस पौधे को लगाने से परिवार के लोगों को मानसिक शांति मिलती है और शुभ परिणाम मिलते हैं।

बढ़ता है सौभाग्य

माना जाता है कि पान के पौधे को घर में लगाने से सौभाग्य आता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

इन कारणों से वास्तु के अनुसार घर में पान का पौधा लगाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दीपक में तेजपत्ता जलाने से क्या होता है?