घर में बागुआ शीशा कहां लगाएं?


By Ram Janam Chauhan31, Dec 2024 02:01 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में बागुआ शीशे को शुभ और पवित्र माना जाता है। इसे घर में इन जगहों पर रखने से कई दोष दूर हो सकते हैं।

क्या है बागुआ शीशा

बागुआ शीशे में 8 कोण होते हैं, ये सभी कोण इन यांग और 8 दिशाओं को दर्शाते हैं। आमतौर पर इसे घर की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

मुख्य द्वार पर लगाएं

बागुआ शीशे को घर मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकने में मददगार है।

उत्तर पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं

बागुआ शीशे को घर के धारदार कोने या जहां नकारात्मक वस्तुएं हैं, वहां लगाना शुभ होता है। इसके अलावा उत्तर पूर्व या उत्तर दिशा में लगा सकते हैं।

नकारात्मक शक्तियों को दूर करें

अगर आपके घर में किसी नकारात्मक शक्ति का वास है, तो बागुआ शीशे के जरिए उस शक्ति से छुटकारा मिल सकता है।

भूलकर ना करें ये काम

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बागुआ शीशे को घर के अंदर ना लगाएं। इसके अलावा अगर यह शीशा टूट गया है, तो इसे बिलकुल नहीं लगाना चाहिए।

बागुआ शीशा कब लगाएं

अगर आपके घर पर वास्तु दोष या किसी नकारात्मक शक्ति का वास है, तभी बागुआ शीशे को घर पर लगाना चाहिए।

सुख समृद्धि बढ़ती है

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बागुआ शीशे को घर पर लगाने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

फिटकरी से नकारात्मक ऊर्जा कैसे दूर करें?