जीवन में होगी तरक्की, घर की इस दिशा में लगाएं नींबू का पेड़


By Ayushi Singh02, May 2025 07:31 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे से संबंधित कई नियम बताए गए है,जिसके अनुसार ही व्यक्ति को पेड़-पौधे लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कि जीवन में तरक्की के लिए किस दिशा में नींबू का पेड़ लगाना चाहिए-

उत्तर-पूर्व दिशा

वास्तु के अनुसार, नींबू का पेड़ उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होती है।

नींबू का पेड़ कहां लगाएं?

वास्तु के अनुसार, नींबू का पेड़ खुली जगह या बगीचे में लगाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है।

ग्रहों के प्रभाव को करता कम

नींबू का पेड़ शनि, राहु और केतु के प्रभाव को कम करता है और इस पेड़ की देखभाल करने से ग्रहों से राहत मिलती है।

आर्थिक स्थिति में सुधार

ऐसा माना जाता है कि नींबू का पौधा घर में लगाने से पैसों में बढ़ोतरी होती है और इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

वास्तु दोष से छुटकारा

अगर घर में वास्तु दोष से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो नींबू का पौधा उस वास्तु दोष को कम करता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

जीवन में तरक्की के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा में  नींबू का पेड़ लगाएं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

नारियल में फूल निकलने का क्या संकेत है?