अगर आप अपने जीवन में कुछ खुशहाली चाहते हैं, तो दुर्गा मां की पूजा के दौरान इन 3 चीजों को अर्पित करना शुभ हो सकता है।
मां दुर्गा की पूजा करने के दौरान लाल फूल अर्पित करना शुभ होता है। ऐसे में गुलाब, गुड़हल और कमल के फुल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
नारियल को समर्पण और शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मां दुर्गा की पूजा के दौरान इसे अर्पित करने से जीवन में खुशहाली आ सकती है।
मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा को मीठी चीजें प्रिय है। ऐसे में लड्डू अर्पित करना आपको को शुभ फल दे सकता है।
सुबह उठकर स्नान कर, लाल वस्त्र धारण करें, फिर मां दुर्गा की तस्वीर के सामने बैठकर दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
इन चीजों के अलावा मां दुर्गा को कुमकुम और सिंदूर अर्पित कर सकते हैं। साथ ही, लाल या पीली चुनरी भी चढ़ा सकते हैं।
मां दुर्गा की रोजाना पूजा करने से परिवार में चल रहे क्लेश और मन मोटाव को दूर कर आपसी प्रेम को बढ़ाने में मदद मिलती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com