घर में इन 5 जगहों पर कलावा बांधने से दूर होते हैं सभी कष्ट


By Ram Janam Chauhan25, Feb 2025 05:00 AMnaidunia.com

हिन्दू धर्म में कलावा को बांधना शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर घर के इन जगहों पर कलावा बांधते हैं, तो इससे सुख-शांति बनी रहती है।

घर में कलावा बांधने के फायदे

कलावा या मौली बांधने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है। इसके अलावा सुख-शांति, पितर दोष और ग्रह दोष से मुक्ति मिल सकती है।

तिजोरी पर कलावा बांधें

घर में आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर कलावा बांधना शुभ हो सकता है।

घर के मुख्य दरवाजे पर कलावा बांधें

घर में बुरी शक्तियों को प्रवेश करने से रोकने के लिए मुख्य दरवाजे पर कलावा बांधना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

तुलसी पर कलावा बांधे

तुलसी माता को हिन्दू धर्म में पूजनीय माना जाता है। ऐसे में तुलसी पर कलावा बांधने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

रसोई घर में कलावा बांधें

रसोई घर को सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। ऐसे में यहां कलावा बांधने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है।

घर के मंदिर में कलावा बांधें

माना जाता है कि घर के मंदिर में कलावा बांधने से देवी-देवता की कृपा बनी रहती है। साथ ही, वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

मनी प्लांट में दीपक जलाने से क्या होता है?