होली पर ये 5 काम करने से जीवन कष्टों से भर जाएगा


By Ram Janam Chauhan08, Mar 2025 05:00 AMnaidunia.com

होली के त्योहार को हिन्दू धर्म में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन इन कार्यों को करने से आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

अपमान करने से बचें

होली को खुशियों का त्योहार माना जाता है। ऐसे में इस दिन भूलकर भी अपने से बड़े लोगों का अपमान करने से बचना चाहिए।

नशीले पदार्थों का सेवन न करें

आज के दौर में अधिकांश लोग होली के दिन नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं, जिसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में इस दिन यह काम करने से परहेज करें।

होलिका दहन के बाद न करें यह काम

होलिका दहन के बाद सोने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

काले रंग का इस्तेमाल न करें

काले रंग को नकारात्मक्ता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, इस रंग का उपयोग करने से बचना चाहिए। इसके अलावा लाल, पीला, हरा, गुलाबी और अन्य रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

शाम को घर साफ न करें

कई बार लोग इस दिन शाम के समय घर साफ करते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे देवी-देवता नराज हो सकते हैं।

बढ़ती है नकारात्मक्ता

अगर आप होली के दिन इन पांच कार्यों को करते हैं, तो आपके जीवन में आर्थिक समस्याओं के अलावा कई परेशानियां आ सकती हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

दौड़ी आएंगी लक्ष्मी, घर में इस जगह लगाएं बल्ब