घर में बनी आखिरी रोटी किस जानवर को देनी चाहिए?


By Ayushi Singh13, May 2025 06:20 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में रोटी बनाते समय पहली और आखिरी रोटी जानवरों के लिए निकाला जाता है। आइए जानते हैं कि घर में बनी आखिरी रोटी किस जानवर को देनी चाहिए-

पहली रोटी गाय के लिए

अधिकतर घरों में सुबह की पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है। ऐसा करने से गौ माता की कृपा बनी रहती है।

आखिरी रोटी किसके लिए निकालें?

हर दिन अंत बनाई जाने वाली रोटी कुत्ते को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में शनि और राहु दोष से छुटकारा मिलता है।

दूर होते हैं क्लेश

ऐसा कहा जाता है कि अगर घर में शांति का अभाव है या क्लेश होते रहते हैं तो रात की आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाने से सारे क्लेश दूर होते हैं।

आर्थिक परेशानियों से छुटकारा

माना जाता है कि रात की आखिरी रोटी कुत्ते को देने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है और सुख-शांति बनी रहती है।

बनी रहती है सुख-शांति

रात की आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

मिलते हैं शुभ परिणाम

ऐसी मान्यता है कि रात की आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाने से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और खुशियों का आगमन होता है।

घर में बनी आखिरी रोटी कुत्ते को देनी चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

हर बात पर सलाह देते हैं इस मूलांक के लोग