सावन में दिख जाए ये जानवर तो बरस सकती है भोलेनाथ की कृपा


By Arbaaj12, Jul 2023 01:40 PMnaidunia.com

सावन

भगवान शिव का महीना यानी सावन की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में भोलेनाथ की भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है।

जानवर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में कुछ जानवरों को देखा बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यताएं है कि इनके दिखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

संकट दूर

हिंदू मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भोलेनाथ की आराधना करने से भक्तों के संकट जल्द से जल्द दूर होते हैं।

कनखजूरा

ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक सावन के महीने में कनखजूरे को देखना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यताएं है कि कनखजूरे को देखने से धन में वृद्धि होती है।

मोर

सावन के महीने में मोर को भी देखना अच्छा माना जाता है। मोर का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मोर को देखने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

सांप

सांप भगवान भोलेनाथ का प्रिय माना जाता है। ऐसे में सावन में सांप को देखना भी शुभ माना जाता है। सांप को देखने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है।

मलमास

मलमास की वजह से इस बार का सावन 1 नहीं 2 महीनों को होने वाला है। शिव भक्तों के लिए ये सावन खास होने वाला है।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन योगों के कारण होता है विवाह में विलंब