क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के टी20 मैचों में देखने को मिलते हैं। लेकिन कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने सारे फॉर्मेटों में छक्कों की बारिश का रिकॉर्ड बनाया है।
विंडीज बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 553 छक्के जड़े है। क्रिस गेल दुनिया में नंबर 1 सिक्सर किंग के नाम से शुमार हैं।
भारत के हिटमैन रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 511 छक्के जड़ चुके हैं। यह आंकड़ा उन्होंने अपनी 449 परियों में हासिल किया है।
इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 476 छक्के मारे हैं। छक्कों के मामले मैं दुनिया में तीसरे नंबर हैं।
न्यूजीलैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 474 पारियों में कुल 398 छक्के जमाए है। इसमें से 200 छक्के इन्होंने वनडे करियर में मारे हैं।
न्यूजीलैंड के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक 382 कुल छक्के लगा चुके हैं। गुप्टिल ने कुल 367 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इस लिस्ट में 6वें स्थान पर हैं। धोनी ने 526 परियों में कुल 359 छक्के जड़े हैं।
श्रीलंका टीम के इस धाकड़ बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कुल 352 छक्के जड़े हैं। 22 साल के करियर में इन्होंने ये कारनामा किया।
इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान रह चुके मोर्गन ने इंटरनेशनल करियर में कुल 346 छक्के लगाए है। इन्होंने ने कुल 377 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।