आज हम आपको ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 30 साल की उम्र के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।
छक्के की बात हो और उसमें हिटमैन शर्मा का नाम न आए, ये हो नहीं सकता। टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने 30 की उम्र के बाद सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं।
रोहित शर्मा ने 30 की उम्र के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 396 सिक्सेज मारे हैं। उनका ये रिकॉर्ड बेहद ही लाजवाब और प्रशंसनीय है।
क्रिस गेल का खौफ किसी भी विपक्षी गेंदबाजों में आपको देखने को मिल जाएगा। वेस्टइंडीज के डेंजरस ओपनर क्रिस गेल एक धाकड़ बल्लेबाज रहे हैं।
30 की उम्र पार करने के बाद क्रिस गेल ने भी छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। गेल ने कुल 321 इंटरनेशनल छक्के मारे हैं।
30 की उम्र पार करने के बाद क्रिस गेल ने भी छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। गेल ने कुल 321 इंटरनेशनल छक्के मारे हैं।
उम्रदराज सिक्स हिटिंग वाले लिस्ट में श्रीलंका के तेज बल्लेबाज रह चुके सनथ जयसूर्या का नाम भी शामिल है। जयसूर्या ने भी यह कमाल किया है।
जयसूर्या ने 30 उम्र पार करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों की बरसात की है और कुल 227 छक्के मारे हैं। वो काफी तेज बल्लेबाजी करते थे।
इस लिस्ट में चौथे पायदान पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का नाम भी शुमार है। मैकुलम ने 30 की उम्र के बाद 203 छक्के जड़े हैं।