हिंदू धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व है और नौ दिनों पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ करना चाहिए। आइए जानते हैं कि नवरात्र में माता रानी को कौन-से भोग लगाएं-
नवरात्र में माता रानी को पहले दिन हलवा, खीर और रबड़ी का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी की कृपा बनी रहती है।
नवरात्र के दूसरे दिन माता रानी को शक्कर,मिश्री और पंचामृत का भोग लगाएं। ऐसा करने से ब्रह्मचारिणी माता प्रसन्न होती है।
नवरात्र के तीसरे दिन दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं। ये भोग माता रानी को बेहद प्रिय होते हैं। साथ ही, घर में वास होता है।
नवरात्र के चौथे दिन मालपुआ का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से कुष्मांडा माता की कृपा प्राप्त होती है और घर में वास होती है।
नवरात्र के पांचवे दिन स्कंदमाता माता को केला का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता प्रसन्न होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
नवरात्र के छठे दिन कात्यायनी माता को शहद का भोग लगाएं । ऐसा करने से माता अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण करती है।
नवरात्र के सातवें दिन कालरात्रि माता को गुड़ से बनी चीजें का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की सारी समस्या दूर होती है।
नवरात्र के आठवें दिन महागौरी माता को नारियल का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में विशेष लाभ मिलते हैं।
नवरात्र के सिद्धिदात्री नौवें दिन हलवा, पूड़ी और खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।
नवरात्र में माता रानी को ये भोग लगाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM