वास्तु शास्त्र में बेडरूम को लेकर कई ऐसे नियम बताएं गए है, जिसका पालन इंसान को करना चाहिए। इस नियम के पालन से जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। आइए जानते हैं कि बेडरूम में किन रंगों की बेडशीट बिछानी चाहिए-
वास्तु शास्त्र के अनुसार हरे रंग की बेडशीट बिछाने से मन शांत रहता है और इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है। ये काफी आरामदेह भी रहता है।
गुलाबी रंग को हमेशा से कोमलता और प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस रंग के बेडशीट को बेडरूम में बिछाने से पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिता सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्का पीले रंग की बेडशीट बिछाने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। पीले रंग को खुशी का प्रतीक माना जाता है और इससे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार नारंगी रंग की बेडशीट बिछाने से जीवन में तनाव कम होता है और इससे वैवाहिक जीवन में नकारात्मकता कम होती है। इस रंग को उत्तम माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार लाल रंग को रोमांस और जुनून का प्रतीक है। इस रंग के बेडशीट को बिछाने से जीवन में रोमांस बना रहता है। इससे पार्टनर के लिए प्यार भी बढ़ता है।
कभी-भी गलती से बेडरूम में काले, कत्थई, मटमैले, जामुनी और बैंगनी रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इन रंगों के बेडशीट को बेडरूम में बिछाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM