किस दिन कौन-से रंग की बिंदी लगानी चाहिए?


By Ayushi Singh15, Mar 2025 04:25 PMnaidunia.com

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिनों के हिसाब से बिंदी लगाती है तो इससे जीवन में विशेष लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि किस दिन कौन-से रंग की बिंदी लगानी चाहिए-

सोमवार के दिन

सोमवार के दिन सफेद या नीले रंग की बिंदी लगाना शुभ माना जाता है। साथ ही, इस दिन काले या गहरे रंग की बिंदी लगाने से बचना चाहिए।

मंगलवार के दिन

मंगलवार के दिन लाल या मैरुन रंग की बिंदी लगानी चाहिए क्योंकि यह दिन मंगल ग्रह को समर्पित है। साथ ही, इस दिन हनुमान जी और मां दुर्गा की पूजा का विधान है।

बुधवार के दिन

बुधवार के दिन हरी या पिस्ता ग्रीन की बिंदी लगाना चाहिए क्योंकि बुधवार के दिन भगवान गणेश को समर्पित हैं और उन्हें हरा रंग बेहद प्रिय है।

गुरुवार के दिन

गुरुवार के दिन पीले या हल्के नारंगी रंग की बिंदी लगा सकती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है।

शुक्रवार का दिन

शुक्रवार के दिन गुलाबी सिल्वर कलर की बिंदी लगा सकते हैं, क्योंकि यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है।

शनिवार के दिन

शनिवार के दिन नीले या पर्पल रंग की बिंदी लगा सकते हैं। इस दिन शनिदेव और काली माता की पूजा करना शुभ माना जाता है।

रविवार के दिन

रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है और इस दिन केसरिया या नारंगी रंग की बिंदी लगा सकते हैं। साथ ही, काले रंग की बिंदी से बचें।

सात दिन इन रंगों की बिंदी लगा सकते हैं । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर में है केले का पेड़, रखें इन 5 बातों का ध्यान