धनतेरस पर किन रंगों के कपड़े पहनना होता है शुभ


By Ayushi Singh25, Oct 2024 07:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व है और इस दिन खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर किन रंगों के कपड़े पहनना होता है शुभ-

गुलाबी रंग

धनतेरस के दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। इसे पहनने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

पीले रंग

धनतेरस के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह रंग भगवान विष्णु को काफी प्रिय है। इससे माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।

सुनहरे रंग

धनतेरस के दिन सुनहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे जीवन खुशहाल रहता है और सुख-शांति भी बनी रहती है।

कब है धनतेरस

इस वर्ष धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 यानी मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन लोग नई चीजों की खरीदारी करते हैं।

न पहनें इस रंग के कपड़े

इस दिन भूल से भी काल रंगे के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसका प्रभाव सीधे जीवन पर पड़ता है और माता लक्ष्मी भी नाराज होती है।

होगा लाभ

इन रंगों के कपड़े पहनने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है और इससे कई लाभ भी प्राप्त होते हैं।

धनतेरस पर इन रंगों के कपड़े पहनना शुभ होता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर की पश्चिम दिशा में न रखें 4 चीजें