हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों को अपनाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
बेडरूम पूरे घर का सबसे मुख्य जगह होती है। यहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होना जरूरी हैं। आइए जानते है बेडरूम का रंग कौन सा होना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम का रंग गुलाबी, हरा और नीला बेहद ही शुभ माना जाता है। इन रंगों से बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार छोटे बच्चों के बेडरूम का कलर हरा या नीला होना चाहिए। इससे बच्चों पर नकारात्मक ऊर्जा नही पड़ती है।
वास्तु के अनुसार बेडरूम में आसमानी रंग को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस रंग को नई शुरुआत और सुख-समृद्धि वाला माना जाता है।
जिनकी नई-नई शादी हो रही हो उनके लिए बेडरूम का रंग बैंगनी शुभ माना जाता है। इस रंग से वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के बेडरूम का दिशा दक्षिण-पश्चिम होना शुभ होता है। इससे घर में खुशहाली आती है।