होली में कौन-सा रंग लगाना शुभ होता है?


By Ayushi Singh27, Feb 2025 05:50 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में होली का विशेष महत्व है और यह रंगों का त्योहार माना जाता है। आइए जानते हैं कि होली में कौन-सा रंग लगाना शुभ होता है-

ये रंग माने जाते हैं शुभ

होली के दिन लाल, पीला, हरा, गुलाबी, केसरिया, और नीला रंग शुभ माना जाता है। इससे रिश्तों में मिठास बनी रहती है।

लाल रंग

होली के दिन लाल रंग लगाने से रिश्तों में प्रेम बना रहता है और लाल रंग को ऊर्जा, प्रेम और उत्साह का प्रतीक माना जाता है।

पीला रंग

पीला रंग सुख-समृद्धि, यश, शांति, ऐश्वर्य, और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है। इस रंग का प्रयोग करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती  है।

नीला रंग

नीले रंग को विशालता का प्रतीक माना जाता है। इस रंग का प्रयोग होली के दिन करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

हरा रंग

हरा रंग सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। इस रंग का प्रयोग होली के दिन करने से जीवन में सुकून रहता है।

केसरिया रंग

होली के दिन केसरिया रंग का प्रयोग करना शुभ माना जाता है और इससे जीवन में आनंद बना रहता है। साथ ही, शक्ति, ऊर्जा और आनंद का प्रतीक माना जाता है।

होली में ये रंग लगाना शुभ होता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पैसों के साथ खूब नाम कमाती हैं इस मूलांक की लड़कियां